{"_id":"6a3e754d6e680a0d5609a68a","slug":"married-woman-consumed-toxic-substance-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ सेवन, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ सेवन, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 26 Jun 2026 06:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:19 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि प्रतिमा ने गेहूं में लगाए जाने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों तथा पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विवाहिता ने की खुदकुशी।
- फोटो : किशोरी ने की खुदकुशी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ नगर के ईदगाह रोड स्थित शिव कॉलोनी मोहल्ले में बृहस्पतिवार की दोपहर में प्रतिमा (28) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। रात्रि में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतिमा पुत्री बृजेश निवासी शिकोहाबाद की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व गांव अमौसी निवासी नीरज पुत्र जयवीर सिंह से हुई थी। नीरज मौसम विभाग दिल्ली में कार्यरत हैं। काफी दिनों से कस्बे की शिव कॉलोनी में प्रतिमा अकेली रह रही थीं। बताया जाता है की शादी के बाद से उनके पति से संबंध ठीक नहीं थे। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा हाईकोर्ट में चल रहा हैं।
विज्ञापन
प्रतिमा के कोई बच्चा भी नही हैं। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की दोपहर में प्रतिमा गेहूं में लगाए जाने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों तथा पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की तह में जाने के लिए गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन