{"_id":"6a3e70d3a2008425c30861cf","slug":"pradhan-assaulted-and-threatened-with-death-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: प्रधान से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: प्रधान से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 26 Jun 2026 06:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:00 PM IST
सार
प्रधान ने बताया ने आरोप लगाया कि वह अपने गांव वाले घर से नलकूप वाले घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपी एक चारपाई पर बैठकर शराब पी रहे थे। जब वह उनके पास से गुजरे तो तीनों गालियां देने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव बिचपुरी के ग्राम प्रधान ने तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रधान विजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि 23 जून की रात करीब नौ बजे वह अपने गांव वाले घर से नलकूप वाले घर जा रहे थे। रास्ते में ओमप्रकाश, अशोक और मुनेश एक चारपाई पर बैठकर शराब पी रहे थे। जब वह उनके पास से गुजरे तो तीनों गालियां देने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वे उसकी प्रधानी किसी भी समय रुकवा सकते हैं। विजेंद्र की आवाज सुनकर भगवती प्रसाद और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। विजेंद्र का कहना है कि तीनों आरोपी झगड़ालू किस्म के हैं और आए-दिन मोहल्ले में झगड़ा करते रहते हैं। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन