{"_id":"6a549c231c14b67781061a7d","slug":"mother-body-in-son-arms-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथरस से सामने आई शर्मसार कर देने वाली तस्वीर, बेटे की बांहों में मां का शव, बयां कर रही एक कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथरस से सामने आई शर्मसार कर देने वाली तस्वीर, बेटे की बांहों में मां का शव, बयां कर रही एक कहानी
Mon, 13 Jul 2026 01:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma
कमल वार्ष्णेय, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
कमल वार्ष्णेय, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:35 PM IST
सार
हाथरस के सरकारी अस्पताल में मां के शव को बांहों में लेकर खड़े बेटै की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मां कनक प्यारी को गोदी में लेकर खड़ा बेटा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर बेटा मां के शव को गोदी में लेकर वाहन का इंतजार करता रहा। लगभग 10 मिनट बाद परिजन ई-रिक्शा में शव लेकर घर गए। वृद्ध महिला सड़क हादसे में घायल हुई थीं, जिसके बाद रविवार की दोपहर घर पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगरिया के रहने वाले महेंद्र शनिवार को अपनी 80 वर्षीय मां कनक प्यारी को दवा दिलाने के लिए सादाबाद गए थे। रात करीब आठ बजे वे मां को लेकर वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में चंदपा कोतवाली के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के चोट आई। परिजनों की मदद से दोनों जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद महेंद्र व उनकी मां घर चले गए थे।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर अचानक महेंद्र की मां बेहोश हो गई। वे उन्हें फिर से इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। स्ट्रेचर उपलब्ध न कराए जाने पर स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठे। सीएमएस डॉ. सूयर्प्रकाश ने बताया कि परिवार शिकायत करता है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन