फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man died due to electric shock while charging a battery

Hathras News: डेयरी पर बैटरी चार्जिंग पर लगाते समय लगा करंट, युवक की मौत, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक

Mon, 13 Jul 2026 10:50 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 13 Jul 2026 10:50 AM IST
सार

राहिद डेयरी की बैटरी चार्जिंग पर लगा रहा था। उसे तेज करंट लगा। वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
young man died due to electric shock while charging a battery
मृतक राहिद कुरैशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी राहिद कुरैशी की शनिवार की रात करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में रोना बिलखना शुरू हो गया। मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी मुन्नन कुरैशी का 25 वर्षीय पुत्र राहिद शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब पुरदिलनगर मार्ग स्थित अपनी डेयरी की बैटरी चार्जिंग पर लगा रहा था। इसी दौरान उसे तेज करंट लगा। वह अचेत होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


परिजन उसे अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान युवक ने रात में ही दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह परिजन युवक का शव वापस घर पर लेकर पहुंचे। घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। रविवार की सुबह परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed