फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Transformer and dangling wires in Hathras

Hathras: हादसों को न्योता दे रहे ट्रांसफाॅर्मर और झूलते तार, करंट का खतरा, शिकायत बाद भी नहीं हुई बैरिकेडिंग

Mon, 13 Jul 2026 11:54 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 13 Jul 2026 11:54 AM IST
सार

अलीगढ़ में बीती आठ जुलाई को थाना सिविल लाइन के अंतर्गत श्याम नगर इलाके में ट्रांसफाॅर्मर से करंट उतरने के कारण रजनी (50) पत्नी बीनू शर्मा की सड़क पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी हाथरस के बिजली विभाग ने कोई सबक नहीं लिया है।

विज्ञापन
Transformer and dangling wires in Hathras
नगला तुंदला में जलभराव के बीच रखा ट्रांसफार्मर - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। हाथरस शहर से लेकर देहात तक कई ऐसे स्थान हैं, जहां ट्रांसफाॅर्मर बिना सुरक्षा घेरे के खुले पड़े हैं, केबल जमीन पर बिखरी हैं और बंच केबल सड़क पर झूल रही हैं। 

विज्ञापन


सबसे बड़ी चिंता यह है कि इन स्थानों से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम दिखाई नहीं देता। बारिश के बाद स्कूल जाने वाले बच्चे सोमवार को घर से निकलेंगे। कामकाजी लोग दफ्तर जाएंगे। बिजली विभाग कई शिकायतों के बाद भी झूलते तारों को ठीक नहीं कर रहा।

विज्ञापन

जिन स्थानों की शिकायत मिली है, उनका जल्द सर्वे कराकर आवश्यक सुधार कराया जाएगा। किसी भी स्थिति में लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।-अजीत कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण।

विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ से नहीं लिया कोई सबक
अलीगढ़ में बीती आठ जुलाई को थाना सिविल लाइन के अंतर्गत श्याम नगर इलाके में ट्रांसफाॅर्मर से करंट उतरने के कारण रजनी (50) पत्नी बीनू शर्मा की सड़क पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी हाथरस के बिजली विभाग ने कोई सबक नहीं लिया है।

सादाबाद-मुरसान रोड : सड़क के किनारे लटकते तार
सादाबाद-मुरसान मार्ग पर सड़क किनारे रखा ट्रांसफाॅर्मर पहली नजर में ही खतरे का एहसास करा देता है। ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े तार नीचे लटक रहे हैं और आसपास झाड़ियां उग आई हैं। इसी मार्ग से दिनभर स्कूल बसें, निजी वाहन, ट्रैक्टर और ग्रामीणों का आवागमन रहता है। बारिश में यदि कोई तार टूटकर पानी में गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।

सादाबाद मुख्य बाजार : जर्जर खंभे के नीचे गुजरते सैकड़ों लोग
सादाबाद के मुख्य बाजार में खड़ा जर्जर बिजली का खंभा लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। यह बाजार कस्बे का सबसे व्यस्त क्षेत्र है, जहां सुबह से देर रात तक खरीदारी करने वालों की भीड़ रहती है। दुकानदारों का कहना है कि तेज हवा या लगातार बारिश में खंभा गिरने का डर बना रहता है।

सासनी : पानी में डूबी केबल के बीच निकलते लोग
सासनी कस्बे में ट्रांसफाॅर्मर की केबल जमीन पर पड़ी है। बारिश के कारण आसपास पानी भर गया है। ऐसे में लोगों को उसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा है, क्योंकि उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि पानी के नीचे बिजली की केबल पड़ी है।

Transformer and dangling wires in Hathras
सहपऊ के पुराना थाना निकट और सादाबाद-मुरसान रोड पर रखे ट्रांसफार्मर - फोटो : संवाद

बिसावर : बाजार के बीच झूलते तार
बिसावर के कजरौठी बाजार में सड़क किनारे लगे ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं। यह मुख्य बाजार है, जहां दिनभर ग्राहक, दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार वाहन तारों के बेहद करीब से गुजरते हैं।

चंदपा : बड़े वाहनों से टकराने की आशंका
चंदपा-चितावर मार्ग पर बंच केबल इतनी नीचे झूल रही है कि ऊंचे वाहन निकलते समय लोगों की नजर सबसे पहले उसी पर जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक केबल को ऊपर नहीं बांधा गया।

स्टेट बैंक के सामने सबसे ज्यादा जोखिम
चंदपा में स्टेट बैंक के सामने रखा ट्रांसफाॅर्मर बिना पर्याप्त सुरक्षा घेरे के है। उसके आसपास सब्जी बाजार लगता है और लोग वहीं बाइक खड़ी कर देते हैं। दिनभर सैकड़ों लोग यहां रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े हादसे में कई दुकानें जल चुकी हैं, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली।

सहपऊ : थाने के पास भी नहीं सुरक्षा
सहपऊ के पुराने थाने के निकट ट्रांसफाॅर्मर बिना बैरिकेडिंग के रखा है। आसपास में दुकानें हैं और दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ट्रांसफाॅर्मर के पास जमीन पर फैले तार किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं।

हाथरस शहर : खुले बॉक्स और जमीन से सटे ट्रांसफाॅर्मर
शहर के वॉटर वर्क्स बिजलीघर क्षेत्र में कई ट्रांसफाॅर्मर बहुत कम ऊंचाई पर रखे गए हैं। कई स्थानों पर तार खुले पड़े हैं। वहीं प्रगतिपुरम क्षेत्र में भूमिगत बिजली लाइनों के बॉक्स खुले हैं और नंगे तार बच्चों की पहुंच तक हैं। बारिश में इन स्थानों पर खतरा और बढ़ जाता है।

इन स्थानों पर सबसे ज्यादा खतरा
-सादाबाद-मुरसान मार्ग पर लटकते तारों वाला ट्रांसफाॅर्मर
-सादाबाद मुख्य बाजार का जर्जर बिजली का खंभा
-सासनी कस्बे में जमीन पर पड़ी ट्रांसफाॅर्मर की केबल
-बिसावर के कजरौठी बाजार में झूलते विद्युत तार
-चंदपा-चितावर मार्ग पर नीचे लटकी बंच केबल
-चंदपा स्टेट बैंक के सामने बिना सुरक्षा घेरे का ट्रांसफाॅर्मर
-सहपऊ पुराने थाना के पास बिना बैरिकेडिंग का ट्रांसफाॅर्मर
-हाथरस शहर के वॉटर वर्क्स क्षेत्र में जमीन से सटे ट्रांसफाॅर्मर
-प्रगतिपुरम क्षेत्र में खुले भूमिगत विद्युत बॉक्स और नंगे तार

बरसात में बरतें ये सावधानी
-जलभराव वाले स्थानों पर बिजली के खंभे और ट्रांसफाॅर्मर से दूरी बनाए रखें।
-जमीन पर पड़ी या झूलती केबल दिखे तो तुरंत बिजली विभाग को सूचना दें।
-ट्रांसफाॅर्मर के आसपास बच्चों को खेलने न दें और वाहन खड़े न करें।
-करंट होने पर स्वयं तार या खंभे को न छुएं, आपूर्ति बंद कराने का प्रयास करें।
-लोहे के बिजली खंभे या खुले विद्युत उपकरणों को बारिश के दौरान हाथ न लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed