{"_id":"69c449d26e6039ba660d7190","slug":"navarambh-utsav-begins-in-primary-schools-new-students-welcomed-hathras-news-c-56-1-hts1003-146323-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्राथमिक विद्यालयों में नवारंभ उत्सव शुरू, नए छात्रों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्राथमिक विद्यालयों में नवारंभ उत्सव शुरू, नए छात्रों का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय डेंगरा में नवारंभ उत्सव पर बच्चों का स्वागत करते शिक्षक। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
नए शैक्षिक सत्र के आगमन के साथ ही जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में नवारंभ उत्सव की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर स्कूलों में प्रवेश लेने वाले नए बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है।
बुधवार को पहले दिन जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल परिसर में बच्चों के स्वागत के लिए रंगोली, गुब्बारे व अन्य आकर्षक सजावट की गई। शिक्षकों ने नए छात्रों को तिलक लगाकर, पुष्प देकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया, जिससे बच्चों में स्कूल के प्रति सकारात्मक भावना विकसित हो सके। शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
विकास खंड मुरसान के प्राथमिक विद्यालय डेंगरा में नवारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने की और संचालन प्रद्युम्न श्याम सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि एआरपी धीरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक विनेश कुमार ने छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का रोली चावल से तिलक कर अभिनंदन किया।
Trending Videos