सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now the supply of domestic cylinders has been stopped in the name of KYC.

Hathras News: अब केवाईसी के नाम पर रोकी घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 12 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now the supply of domestic cylinders has been stopped in the name of KYC.
शहर की एक गैस एजेंसी पर सिलेंडर बुकिंग, केवाईसी व पर्ची कटाए जाने के लिए लगी भीड़। संवाद। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत के बीच केवाईसी की प्रक्रिया उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सभी गैस एजेंसियों पर केवाईसी अपडेट न होने का हवाला देकर सिलिंडरों की डिलीवरी रोक दी गई है। इससे उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos





बुधवार को भी शहर और कस्बों की कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता सिलिंडर लेने पहुंचे, लेकिन केवाईसी अपडेट न होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया गया। दूसरी ओर गैस की बुकिंग कराने में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार दूसरे दिन भी ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सर्वर डाउन होने की समस्या आई है, जिससे बड़ी मुश्किल से बुकिंग हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




गैस एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं से आईवीआरएस सेवा के माध्यम से केवाईसी कराने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी पूरी नहीं है, उन्हें पहले इसे अपडेट कराना होगा। साथ ही उपभोक्ताओं को यह भी सलाह दी जा रही है कि वे पिछली डिलीवरी का स्टेटस अवश्य जांचते रहें, क्योंकि पिछली डिलीवरी के 25 दिन पूरे होने से पहले की बुकिंग का प्रयास करना बेकार है।






रसोई गैस की किल्लत पर प्रशासन की भी नजर

गैस सिलिंडरों की उपलब्धता और बुकिंग से जुड़ी समस्याओं पर जिला प्रशासन भी नजर बनाए हुए है। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव कुमार ने बताया कि सर्वर संबंधी दिक्कतों के संबंध में गैस कंपनियों के अधिकारियों से बातचीत की गई है। सर्वर पर एक साथ बड़ी संख्या में लोग बुकिंग करने में जुटे हैं। इस दबाव के कारण सर्वर बार-बार ठप हो रहा है। बुधवार को सुबह के समय करीब दो घंटे सर्वर ठप रहा। जरूरी है कि अनावश्यक बुकिंग किए जाने से बचें। 25 दिन से पहले बुकिंग का प्रयास करना बेकार है।






गैस कंपनियों के निर्देश पर ई केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य किया गया है। जिन उपभोक्ताओं की ई केवाईसी पूरी नहीं है, उनके सिलिंडर की डिलीवरी रोक दी जा रही है। उपभोक्ता आईवीआरएस या एजेंसी पर आकर अपनी ई केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। बिना केवाईसी अपडेट किए अब सिलिंडर की डिलीवरी नहीं होगी।
-अनुपम अग्रवाल, गैस एजेंसी संचालक।








बिना ई केवाईसी किसी को गैस नहीं मिलेगी। कंपनियां अपडेट केवाईसी वालों को ही आपूर्ति दे रही हैं। सभी उपभोक्ता अपनी केवाईसी अपडेट करा लें। इन दिनों सर्वर में भी दिक्कत आ रही है, जिससे बुकिंग और केवाईसी अपडेट करने में समय लग रहा है। लोग सर्वर पर लगातार बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, जिससे अधिक समस्या सामने आ रही है।
-मुकेश मौर्या, गैस एजेंसी संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed