सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck driver dies after fainting

Hathras News: धौलपुर जाते समय अचानक ट्रक में बेहोश हो गया चालक, मौत, परिवार में छाया मातम

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 12 Mar 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

सुबह ट्रक खाली करने के बाद ड्राइवर वापस धौलपुर जा रहे थे। जैसे ही वह आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर इंद्राणी गार्डन के निकट पहुंचे, अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
 

Truck driver dies after fainting
मृतक सलीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस में सासनी के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित इंद्राणी गार्डन के निकट 11 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे ट्रक चालक सलीम (50) की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


सलीम पुत्र अनवर निवासी पूरा शहर धौलपुर (राजस्थान) हैदराबाद से ट्रक में मौसमी लेकर अलीगढ़ की सारसौल फल मंडी पहुंचे थे। सलीम के बड़े पुत्र संजय ने बताया कि सुबह ट्रक खाली करने के बाद वह वापस धौलपुर जा रहे थे। जैसे ही वह आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर इंद्राणी गार्डन के निकट पहुंचे, अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलीम ने परिजनों को फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी और अपनी लोकेशन भी बेटों के साथ साझा की, जिसके आधार पर बड़े बेटे संजय ने अलीगढ़ मंडी के एक दुकानदार को फोन कर इसकी जानकारी दी। दुकानदार ने कुछ लोगों को सासनी के लिए रवाना किया तो उन्हें यह ट्रक इंद्राणी गार्डन के निकट खड़ा मिल गया। ट्रक के अंदर सलीम बेहोश पड़े थे। इन लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सलीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यहां सीएचसी प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सलीम के परिजन भी सीएचसी पर पहुंच गए और सलीम की मौत की बात सुनकर रोने-बिलखने लगे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed