{"_id":"6a2a4860a0953060070fc217","slug":"one-and-a-half-year-old-girl-dies-due-to-fever-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बुखार से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, देर रात पेट फूलने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बुखार से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, देर रात पेट फूलने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
बच्ची नूजत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन दिन पहले आए बुखार से मंगलवार देर रात डेढ़ साल की मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिवार ने नजदीकी चिकित्सक से उसका उपचार कराया था, जिसने लगातार पांच बोतलें चढ़ाई थीं। इसके कुछ घंटे बाद ही बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
हनुमान गली के निकट हाथरस जंक्शन के रहने वाले शानू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी दो बेटियों में से छोटी नूजत (डेढ़ वर्ष) की रविवार को तबीयत खराब हो गई थी। बुखार आने पर उन्होंने पास ही के चिकित्सक को दिखाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। परिवार ने मंगलवार की सुबह हाथरस जंक्शन में ही एक चिकित्सक के क्लीनिक पर उसे भर्ती कराया। चिकित्सक ने सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक भर्ती रखा था। बच्ची को पांच बोतलें चढ़ाई गई थीं। इसके बाद उसे घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात 10 बजे तक बच्ची ठीक थी। फिर अचानक उसका पेट फूलने लगा। फोन पर चिकित्सक ने सिकाई की बात कही, लेकिन उससे भी राहत नहीं मिली। रात एक बजे वह तड़पने लगी। परिवार आनन-फानन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में ही लाया गया था। परिवार ने गलत उपचार के कारण मौत की आशंका जाहिर की है, लेकिन प्रकरण में कोई शिकायत नहीं की है।