{"_id":"6a2a8f559ae5c866e60b3710","slug":"west-bengal-youth-dies-after-falling-from-train-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन से गिरकर पश्चिम बंगाल के युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान, शव पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन से गिरकर पश्चिम बंगाल के युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान, शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना 11 जून दोपहर को गांव महरारा के पास हुई। युवक दिल्ली हावड़ा जाने वाली दोनों रेलवे लाइनों के मध्य घायल अवस्था में पड़ा था।
ट्रेन से गिरा पश्चिम बंगाल का युवक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक के जेब से उसका आधार कार्ड मिला, जिससे पता चला कि युवक पश्चिम बंगाला का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सहपऊ स्थित दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना 11 जून दोपहर को गांव महरारा के पास हुई। युवक दिल्ली हावड़ा जाने वाली दोनों रेलवे लाइनों के मध्य घायल अवस्था में पड़ा था। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेदरिया पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी दी। युवक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से मिसबोल्लाह मंडल पुत्र रफीक मंडल के रूप में हुई। वह 18 वर्ष का था और पश्चिम बंगाल का निवासी था। पुलिस उसके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है।