सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Order for investigation in Hathras Nagar Palika fake marksheet case

Hathras: नगर पालिका के फर्जी मार्कशीट प्रकरण में एसडीएम को जांच के आदेश, 14 दिन में जांच पूरी करने को कहा

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 10 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि हाथरस नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक विद्यासागर शर्मा ने लिपिक संजय अग्रवाल की शिकायत की थी, जिसमें आरोप था कि संजय उनसे जूनियर हैं, लेकिन इन्होंने फर्जी मार्कशीट के आधार पर वर्ष 2013 में लेखा लिपिक पद पर समायोजन करा लिया था।

Order for investigation in Hathras Nagar Palika fake marksheet case
हाथरस नगर पालिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस नगर पालिका परिषद हाथरस में फर्जी मार्कशीट के आधार पर प्रमोशन पाने के मामले में अपील पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रकरण को गंभीर माना है। न्यायालय ने एसडीएम सदर को मामले की जांच के लिए आदेशित किया है। 14 दिन के अंदर जांच पूरी कर एसडीएम को अगली तारीख पर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

Trending Videos


नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक विद्यासागर शर्मा ने लिपिक संजय अग्रवाल की शिकायत की थी, जिसमें आरोप था कि संजय उनसे जूनियर हैं, लेकिन इन्होंने फर्जी मार्कशीट के आधार पर वर्ष 2013 में लेखा लिपिक पद पर समायोजन करा लिया था। वे वरिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नत हो गए। इस तरह इन्होंने अन्य कर्मचारियों के हक का हनन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यासागर की शिकायत पर वर्ष 2023 में मंडलायुक्त ने जांच कराई थी। 20 बिंदुओं पर हुई जांच में आरोप सही पाए गए थे। जांच के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने जनवरी 2026 में विद्यासागर ने एसपी से शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। इस पर एसपी ने सीओ सिटी को जांच दे दी थी, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायकर्ता ने फिर कोर्ट की शरण ली तथा एफआईआर दर्ज कराने की अपील की थी। नौ मार्च को इस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए न्यायालय मुख्य दंडाधिकारी ने प्रकरण में जांच के आदेश एसडीएम सदर को दिए हैं। जांच पूरी कर 24 मार्च को एसडीएम अपनी रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed