सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Park and parking area developed beneath the overbridge.

Hathras News: ओवरब्रिज के नीचे तैयार हुए पार्क व पार्किंग स्थल

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 26 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Park and parking area developed beneath the overbridge.
विज्ञापन
शहर के प्रमुख तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे बन रहे पार्क व पार्किंग स्थल का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 79 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना से शहरवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos





अब तक यह क्षेत्र अव्यवस्थित और खाली पड़ा रहता था, जहां अक्सर अतिक्रमण और गंदगी की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब इसे विकसित कर सुंदर पार्क और व्यवस्थित पार्किंग स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पार्क में राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पेयजल, साफ-सफाई और हरियाली पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे यह स्थान न केवल विश्राम स्थल, बल्कि आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। पार्किंग सुविधा शुरू होने से तालाब चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से होने वाली परेशानी भी कम होगी।



खासकर बाजार आने वाले लोगों को अब अपने वाहन खड़े करने के लिए उचित स्थान मिल सकेगा, जिससे यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह के अनुसार कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है और जल्द ही इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed