सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Parking of trucks in residential areas of Hathras city

Hathras: रिहायशी इलाकों में ट्रकों की पार्किंग बनी मुसीबत, सड़क पर लग रही मंडी, ओवरलोडिंग पर भी नहीं नजर

कमल वार्ष्णेय, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 16 Mar 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा रोड से लेकर मथुरा, मेंडू रोड और अलीगढ़ रोड पर बुरी स्थिति है। इन सडक़ों पर वाहनों की अवैध पार्किंग है। नतीजा यहां लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।

Parking of trucks in residential areas of Hathras city
आगरा रोड पर एमजी पॉलिटेक्निक के सामने रोड किनारे खडे वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस शहर के रिहायशी इलाकों में हो रही बड़े वाहनों की पार्किंग ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। जाम से लेकर हादसे तक की परेशानी रहती है। टोकते हैं तो धमकियां दी जाती हैं। अधिकारी भी नहीं सुनते। आगरा रोड पर तो हर सुबह बालू और बदरपुट की मंडी चलती है। रिहायशी इलाके में तडक़े 3 से 4 बजे के बीच ओवरलोड ट्रकों और ट्रालों की आवाजाही से नींद हराम हो जाती है। सडक़ पर ही खरीद-फरोख्त (नीलामी) का खेल चलता है, लेकिन संबंधित अधिकारी इस ओर से आंखें मूंदे बैठे हैं।

Trending Videos


दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहती है। शहर में नो एंट्री सिस्टम लागू है, जिससे जाम न लगे। अवैध रूप से सडक़ किनारे वाहन खड़ा करने को लेकर बीच में नगर पालिका के साथ अभियान चलाया गया था। फिर से कार्रवाई की जाएगी, जिससे जाम की स्थिति से निपटा जा सके।- रामानंद कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की प्रमुख सडक़ों का बुरा हाल
आगरा रोड से लेकर मथुरा, मेंडू रोड और अलीगढ़ रोड पर बुरी स्थिति है। इन सडक़ों पर वाहनों की अवैध पार्किंग है। नतीजा यहां लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। आगरा रोड पर घास की मंडी से लेकर गिजरौली तक सडक़ किनारे बड़े वाहनों का डेरा रहता है। घास मंडी पर ट्रांसपोर्ट कंपनियों के ट्रक व कैंटर खड़े होते हैं। बस स्टैंड तक इनकी लोडिंग व ओवरलोडिंग होती है।

Parking of trucks in residential areas of Hathras city
आगरा रोड पर सरस्वती इंटर कॉलेज व घास मंडी में रोड किनारे खड़े वाहन - फोटो : संवाद

ट्रांसपोर्ट नगर न होने से दिक्कत
हाथरस को जिला बने 29 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना नहीं हो सकी है। प्रमुख मार्गों के अलावा शहर के गुड़हाई बाजार, मोहनगंज आदि स्थानों पर लोडिंग व अनलोडिंग होती है। प्रशासन अभी तक केवल जमीन की ही तलाश कर रहा है। गांव नहरोई के पास हाल ही में 130 बीघा जमीन देखी गई है। रुहेरी पर भी जगह देखी गई, लेकिन बात नहीं बनी। ट्रांसपोर्ट नगर न होने से रिहायशी इलाकों में बड़े-बड़े ट्राला व ट्रकों का आवागमन शहर में होता है।

हादसों को दावत देती अवैध पार्किंग
आगरा रोड पर कई प्रतिष्ठित इंटरमीडिएट, डिग्री और पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित हैं। ट्रकों के सडक़ पर खड़े होने से यहां दिन-रात जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ समय पहले बिछुआ गली निवासी एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद सडक़ पर अवैध कब्जे का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed