{"_id":"69f32460d2d8e57647024f5d","slug":"people-beaten-up-returning-from-a-wedding-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीजे बजाने का लेकर हुआ झगड़ा, शादी से लौट रहे परिवार के सदस्यों को पीटा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीजे बजाने का लेकर हुआ झगड़ा, शादी से लौट रहे परिवार के सदस्यों को पीटा, चार घायल
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार
डीजे बजाने पर बरातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। शादी से लौट रहे कार सवारों को 8-10 लोगों ने घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे कार सवार एक परिवार के लोगों को 27 अप्रैल को सिकंदराराऊ के पंत चौराहे एक नामजद ने अपने आठ-10 साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
Trending Videos
जनपद मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव थोक कमल, सोनई निवासी बृजेश कुमार पुत्र बच्चू सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह 27 अप्रैल को अपने बेटे अमित की बरात लेकर क्षेत्र के गांव इकबालपुर स्थित इंद्रवती फार्म हाउस पहुंचे थे। अमित का विवाह गांव इकबालपुर निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री किरण से तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात करीब 11:30 बजे डीजे बजाने पर बरातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था, जिसके बाद शादी की रस्में पूरी हुईं और बरात विदा हो गई। आरोप है कि बृजेश कुमार के भाई अखिलेश कुमार, उनके बेटे आलोक कुमार और पत्नी ललतेश देवी कार से सोनई लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार पंत चौराहे के पास पहुंची, तभी मोहनपुरा निवासी मनोज कुमार विमल ने अपने 8-10 साथियों के साथ उनकी गाड़ी को घेर लिया।
इसके बाद हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अखिलेश कुमार, आलोक कुमार, ललतेश देवी, अभिषेक कुमार निवासी नरौली थाना हाईवे जिला मथुरा घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
