{"_id":"6a0398874bea2914d0056e58","slug":"police-scour-hyderabad-in-search-of-hashim-hathras-news-c-56-1-hts1004-148456-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाशिम की तलाश में हैदराबाद की खाक छान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाशिम की तलाश में हैदराबाद की खाक छान रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 13 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन दिन पहले इगलास रोड पर लावारिस हालत में मिले शव को लेकर मंगलवार को भी संशय दूर नहीं हो सका। सोमवार की शाम हैदराबाद से आया एक फोन कॉल भी लौहर्रा के नौरंगीलाल के दावे को सही साबित कर रहा है। पुलिस फिलहाल हाशिम की तलाश में हैदराबाद पहुंच चुकी है। इधर नौरंगीलाल का डीएनए सैंपल लिया गया है, जिसका शव के डीएनए से मिलान किया जाएगा।
नौ मई की सुबह सासनी में इगलास रोड पर जय दुर्गा धाम कॉलोनी में क्षत-विक्षत हालत में युवक शव मिला था। कपड़ों के आधार पर गांव गढ़ौआ के साबिर ने शव की शिनाख्त अपने बेटे हाशिम (25) के रूप में की थी। पोस्टमार्टम व हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिवार ने अपने रिवाज अनुसार शव दफना दिया था, लेकिन सोमवार को गांव लौहर्रा के नौरंगीलाल कोतवाली पहुंचे और शव अपने बेटे सुभाष (32) का बताया। जबकि साबिर व उनका परिवार शव हाशिम का ही होने का दावा करते रहे।
पुलिस इस उधेड़-बुन में लगी थी कि सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि साबिर के परिवार पर हैदराबाद से फोन कॉल आई है। फोन करने वाले ने खुद को हाशिम बताया और कहा कि अब वह कभी वापस नहीं लौटेगा। यह फोन हाशिम की भाभी के फोन पर आया। सूचना मिलते ही एसपी ने एसओजी व सर्विलांस टीम को अलर्ट किया और रात को ही एक टीम हैदराबाद के लिए रवाना हो गई।
शव के लिए गुहार लगा रहा पिता
नौरंगीलाल काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ मंगलवार को भी कोतवाली पहुंचे तथा बिलखते हुए पुलिस से बेटे का शव देने की मांग की। बेटे की मौत से परिवार टूटा नजर आया। पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया और विधिक प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।
फोन कॉल के बाद एक टीम हैदराबाद रवाना कर दी गई है। सुभाष के पिता का डीएनए सैंपल लिया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान ही शव का डीएनए ले लिया गया था। मिलान रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
Trending Videos