{"_id":"6a2f7eb4e63f7ef45408d695","slug":"route-to-mangru-and-sahapau-from-agra-aligarh-highway-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: आगरा-अलीगढ़ हाईवे से मांगरू और सहपऊ जाने वाला मार्ग होगा चौड़ा, प्रस्ताव मंजूरी के बाद निकलेगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: आगरा-अलीगढ़ हाईवे से मांगरू और सहपऊ जाने वाला मार्ग होगा चौड़ा, प्रस्ताव मंजूरी के बाद निकलेगा टेंडर
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार
सड़क के संकरे होने के कारण अक्सर दो बड़े वाहनों के गुजरने पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। बरसात में परेशानी बढ़ जाती है। परियोजना पूरी होने पर सहपऊ क्षेत्र और आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
सड़क मार्ग
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा-अलीगढ़ हाईवे से मांगरू होते हुए सहपऊ जाने वाला मार्ग चौड़ा किया जाएगा। लगभग 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण पर 30.50 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। विभाग ने इस प्रस्ताव को अपनी कार्ययोजना में शामिल कर लिया है और अब इसे शासन की स्वीकृति के लिए भेजे जाने की तैयारी चल रही है।
वर्तमान में यह मार्ग संकरा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क चौड़ी होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा का कहना है कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। परियोजना पूरी होने पर सहपऊ क्षेत्र और आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के संकरे होने के कारण अक्सर दो बड़े वाहनों के गुजरने पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। बरसात में परेशानी बढ़ जाती है।