सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Staged a sit-in over the failure to arrest murder accused.

Hathras News: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दिया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 26 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Staged a sit-in over the failure to arrest murder accused.
कलेक्ट्रेट पर धरने के दौरान नारेबाजी करते परिजन व ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव विशुनदास में युवक रितेश उर्फ छोटू की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और न्याय की मांग की।
Trending Videos



गांव निवासी रितेश 13 मार्च की रात करीब नौ बजे से लापता था। उसका शव 21 मार्च को गांव केसरगढ़ी के निकट करबन नदी में मिला था। चाचा कोमल सिंह ने आरोप लगाया था कि गांव के प्रधान दयाल सिंह, उनके बेटे श्याम सिंह, दयाल सिंह के भतीजे हरिओम और चंद्रवीर ने रितेश की हत्या की है। कोतवाली में रितेश के भतीजे जितेंद्र ने 22 मार्च को इन चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है और वह खुलेआम गांव में घूम रहे हैं। कोमल सिंह ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आशंका जताई है कि इलाका पुलिस आरोपियों के दबाव में काम कर रही है। इस कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि पुलिस पर लगे आरोप निराधार हैं और इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed