सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Supply of commercial cylinders stalled in Hathras

Hathras News: व्यवसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप, कारोबारी चिंतित, पुराने स्टॉक के सहारे चलाया जा रहा काम

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 10 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस जिले में नमकीन, पोला, अचार, मुरब्बा और अन्य खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े कई छोटे उद्योग उत्पादन के लिए व्यवसायिक गैस सिलिंडरों पर ही निर्भर हैं। गैस की आपूर्ति बाधित होने से इन उद्योगों की उत्पादन क्षमता काफी कम हो गई है।

Supply of commercial cylinders stalled in Hathras
व्यावसायिक गैस सिलिंडर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण हाथरस जिले में व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार फिलहाल व्यवसायिक सिलिंडरों की नई आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फिलहाल पुराने स्टॉक के सहारे काम चलाया जा रहा है।

Trending Videos


हालांकि यह स्टॉक भी सीमित है, ऐसे में आने वाले दिनों में उत्पादन पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। जिले में नमकीन, पोला, अचार, मुरब्बा और अन्य खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े कई छोटे उद्योग उत्पादन के लिए व्यवसायिक गैस सिलिंडरों पर ही निर्भर हैं। गैस की आपूर्ति बाधित होने से इन उद्योगों की उत्पादन क्षमता काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उत्पादन रोकना पड़ सकता है। गैस एजेंसियों का कहना है कि जैसे ही आपूर्ति सामान्य होगी, उपभोक्ताओं और उद्योगों को सिलिंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।

अभी उच्चाधिकारियों के आदेश पर कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बाधित है। घरेलू उपभोक्ताओं की बुकिंग पर सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। घरेलू गैस का स्टॉक भरपूर है।-वकील वार्ष्णेय, मैनेजर, गैस एजेंसी।

व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति ऊपर से ही बंद है। इस कारण आपूर्ति नहीं की जा रही। सर्वर पर बुकिंग में दिक्कत आई है। सर्वर चालू होगा तो बुकिंग सुचारू हो जाएगी।-मुकेश मौर्या, गैस एजेंसी संचालक।

घरेलू सिलिंडर की बुकिंग में आ रही दिक्कत
घरेलू उपभोक्ताओं को भी अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए उपयोग होने वाला सर्वर डाउन होने के कारण कई उपभोक्ता नई बुकिंग नहीं करा पाए। इस कारण एजेंसियों पर शिकायतें बढ़ने लगी हैं। लोगों को बुकिंग के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

खास बातें

  • जिले में गैस एजेंसियां : 33
  • घरेलू गैस उपभोक्ता : करीब 4.35 लाख
  • गैस से उत्पादन करने वाले उद्योग : करीब 70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed