सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The route from Hathras to Kota will be widened.

Hathras News: चौड़ा होगा हाथरस से कोटा जाने वाला मार्ग

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The route from Hathras to Kota will be widened.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस से कोटा होते हुए दाऊजी तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी कार्य योजना बना ली है, जिसको शासन को भेजा जाएगा।
Trending Videos




हाथरस से दाऊजी तक करीब 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में हाथरस क्षेत्र के लगभग 12 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण किया जाएगा। वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 5.50 मीटर करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिससे दो बड़े वाहनों के आवागमन में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग जल्द ही इस मार्ग का तकनीकी सर्वे कर निर्माण की अनुमानित लागत तय करेगा। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




संकरा होने के कारण लंबे समय से यह मार्ग यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। नया निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और दाऊजी मार्ग पर आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव कुमार वर्मा का कहना है कि इसकी कार्ययोजना शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed