फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The young man was dragged by a cloth wrapped around his neck, and urine was urinated on his face.

Hathras News: युवक को गले में अंगोछा डालकर घसीटा, चेहरे पर पेशाब किया

Tue, 18 Aug 2026 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The young man was dragged by a cloth wrapped around his neck, and urine was urinated on his face.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
गांव वाजिदपुर में दबंगई की शर्मनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि पुराने मुकदमे में समझौता न करने पर दबंगों ने एक युवक को बीच बाजार में घेर लिया। उसे लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, गले में फंदा डाला। पीड़ित ने आरोपियों पर चेहरे पर पेशाब करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव नगला भानचंद निवासी शिवकुमार (35) पुत्र मुनेश कुमार किसी काम से बाजिदपुर गए थे। पीड़ित के पिता मुनेश कुमार ने बताया कि उनके बेटे का कुछ दबंगों से विवाद चल रहा है। मारपीट व जानलेवा हमले में 28 फरवरी को रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसी मामले में 28 अगस्त को सुनवाई है। पिता का आरोप है कि इसी मुकदमे से बौखलाकर सोमवार को शाम करीब पांच बजे उनके बेटे को दबंगों ने घेर लिया और जमकर पीटा।
विज्ञापन

आरोपी लगातार इसी मुकदमे को खत्म करने और समझौते का दबाव बना रहे थे। पिता मुनेश के अनुसार दबंगों ने शिवकुमार को बीच बाजार में जमीन पर गिराकर लोहे की रॉड और सरियों से पीटा। उसके गले में फंदा कसकर जान से मारने का प्रयास किया गया। दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पास ही खड़े किसी युवक ने इस अमानवीय घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और तत्काल मामले का संज्ञान लिया।

वीडियो व मिली शिकायत पर दबंगों की तलाश की जा रही है। वीडियो की सत्यता प्रमाणित की जा रही है। पुलिस टीम को लगाया गया है।
-चिरंजीवनाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed