सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Trial for admission in sports hostel from 23rd

Hathras News: खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल 23 से

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 17 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Trial for admission in sports hostel from 23rd
विज्ञापन
खेल निदेशालय द्वारा संचालित आवासीय खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 23-26 मार्च तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इसमें बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। ट्रायल प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
Trending Videos


जिला खेल अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी विभागीय वेबसाइट पर जाकर हॉस्टल अलॉटमेंट विकल्प के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन के समय अभ्यर्थियों को आयु से संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा, जो विद्यालय द्वारा जारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रमाणित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि चयन के समय प्रमाणित जन्मतिथि प्रमाणपत्र उपलब्ध न हो तो विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जारी प्रमाणपत्र तथा अभिभावक का नोटरी शपथपत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही पोर्टल पर मांगे गए सभी प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

23 मार्च को बालक वर्ग में जिमनास्टिक व तैराकी (12 वर्ष से कम), कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस (15 वर्ष से कम) के ट्रायल होंगे। 24 मार्च को बालिका वर्ग में जिमनास्टिक व तैराकी (12 वर्ष से कम), कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस (15 वर्ष से कम) के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा 25 मार्च को बालक वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, जूडो, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और हैंडबॉल के ट्रायल होंगे, जबकि 26 मार्च को बालिका वर्ग में कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और हैंडबॉल के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed