सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Trija is shaping the future of children by providing free tuition

Hathras News: मुफ्त ट्यूशन देकर बच्चों का भविष्य संवार रहीं ट्रिजा

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 24 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Trija is shaping the future of children by providing free tuition
ट्रिजा जोन, ​शि​क्षिका - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर की इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी ट्रिजा जोन बीते कई दशकों से निशुल्क ट्यूशन देकर गरीब और जरूरतमंद बच्चों का भविष्य संवार रही हैं। वर्ष 1987 से शिक्षण कार्य से जुड़ीं ट्रिजा ने शिक्षा को सेवा का माध्यम बना लिया है।
Trending Videos


वर्ष 1992 में विवाह के बाद वह हावड़ा से हाथरस आईं। यहां आकर उन्होंने देखा कि कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। तभी से उन्होंने ऐसे बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का संकल्प लिया और आज तक इसे निभा रही हैं। उनके मार्गदर्शन में पढ़े कई छात्र आज विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ विद्यार्थी रेलवे तो कुछ पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों में अच्छे पदों पर तैनात होकर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। ट्रिजा का मानना है कि शिक्षा ही वह साधन है, जो किसी भी बच्चे का जीवन बदल सकती है। वह कहती हैं कि जब उनके पढ़ाए बच्चे सफलता हासिल करते हैं, तो वही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होता है। उनकी इस पहल से न केवल बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed