{"_id":"69b9bfe482cfca932603ae72","slug":"two-youths-die-in-bike-collision-hathras-news-c-56-1-sali1016-145959-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को देखते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव पल्हावत में पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार मोनू (15) और निनुआ (35) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर यातायात बाधित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें काफी तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे और कुछ ही पलों में उन्होंने दम तोड़ दिया।
मौके पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों की पहचान मोनू पुत्र सरन सिंह निवासी कजरौठी और निनुआ पुत्र लोकमन निवासी ऊंचागांव के रूप में की। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर आई भीड़ की वजह से जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मौके पर ही पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी घटना के संबंध में तहरीर भी नहीं मिली है।
Trending Videos