सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Unidentified youth body found in Bamba

Hathras News: बंबा में मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर थे चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 19 Jun 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर लाल रंग की फुल टी-शर्ट है।  पुलिस आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

Unidentified youth body found in Bamba
मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंदपा कोतवाली क्षेत्र में 19 जून की सुबह नगला कलू और अल्लेहपुर के बीच स्थित बंबे में अज्ञात शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस शव के पहचान कराने की कोशिश में लगी है। 



सुबह करीब नौ बजे लोगों ने बंबे में एक युवक का शव देखा। सूचना मिलने पर सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला चंदपा का होने के कारण करीब तीन घंटे तक शव पानी में ही पड़ा रहा। तीन घंटे बाद चंदपा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शरीर पर लाल रंग की फुल टी-शर्ट थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को शव परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। सादाबाद कोतवाल विजय सिंह और चंदपा थाना प्रभारी योगेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। चोटों के कारण शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्राधिकारी सादाबाद जे एन अस्थाना ने बताया कि शव की पहचान की जा रही है। फिलहाल अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed