{"_id":"69c8d50cf4676cc2fc0d4767","slug":"unknown-vehicle-hits-tractor-on-sikandrarao-aligarh-highway-in-hathras-youth-dies-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सिकंदराराऊ-अलीगढ़ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सिकंदराराऊ-अलीगढ़ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार
फारुख ट्रैक्टर पर बैठा था। रास्ते में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आसिम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल आसिम को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
सिकंदराराऊ कं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर अलीगढ़ की तरफ जाते हुए ट्रैक्टर को 28 मार्च की रात्रि 12:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक आसिम (28) की इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos
अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी आसिम पुत्र मकबूल रात 12 बजे एटा से ट्रॉली में लकड़ी लादकर कौड़ियागंज जा रहे थे। उनके साथ फारुख पुत्र अंसार भी ट्रैक्टर पर बैठा था। रास्ते में गांव हुसैनपुर के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आसिम गंभीर रूप से घायल हो गए और फारुख को भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी लकड़ियां सड़क पर चारों तरफ बिखर गईं। इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय आसिम की रास्ते में मौत हो गई। फारूख का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।