फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Villagers protest at the police station against molestation allegations

Hathras News: छेड़छाड़ के आरोप के विरोध में ग्रामीणों का कोतवाली में प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 10 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest at the police station against molestation allegations
थाने के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद 
गांव सलेमपुर के युवक को छेड़छाड़ के आरोप में देर रात कोतवाली लाने पर ग्रामीण भड़क गए। रविवार को पंचायत के बाद ग्रामीण सुबह आठ बजे कोतवाली सादाबाद पहुंच गए और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने युवक पर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। कहा कि आरोप लगाने वाली युवती और उसका परिवार पूर्व में भी इस तरह के झूठे आरोप लगाकर लोगों को दबाव में लेता आया है।
विज्ञापन


आरोप है कि छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली युवती के पक्ष के लोगों ने पहले युवक की पत्नी, मां व बच्चे से मारपीट की और फिर बाद में छेड़छाड़ की तहरीर दे दी। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। सेलमपुर की रहने वालीं चंचल गौतम ने बताया कि शनिवार की शाम गांव का एक व्यक्ति गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने विरोध किया तो वह अपने भाइयों के साथ घर में घुस आया और मारपीट की।
विज्ञापन


चंचल का आरोप है कि उनके बेटे व सास को भी पीटा गया। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली में लिखित शिकायत की। चंचल के अनुसार जब दूसरे पक्ष को शिकायत की भनक लगी तो उन्होंने घर में रहने वाली एक युवती को आगे कर दिया। युवती ने उनके पति कन्हैया गौतम के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की तहरीर दे दी। शिकायत में उनका व सास का नाम भी डाल दिया, जबकि उस युवती से कोई विवाद नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती की शिकायत पर पुलिस देर रात कन्हैया गौतम को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई थी। इससे नाराज ग्रामीण कोतवाली के बाहर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान ने कहा कि उक्त परिवार से पूरा गांव त्रस्त है। यह परिवार दबंग किस्म का है। पहले भी कई बार विवाद होने पर इन लोगों ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाए हैं और समझौते के नाम पर रुपये लिए हैं। ग्रामीणों का आक्रोश देख एसएचओ विजय सिंह ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। तब ग्रामीण लौटे।


गांव का माहौल खराब करने का आरोप
चंचल ने तहरीर में विपक्षी परिवार पर गांव का माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया है। चंचल व गांव के लोगों का यह भी आरोप है कि इस परिवार में चार भाई हैं और ये लोग फर्जी गिरोह बनाकर शादियां कराते हैं। बाद में उन्हीं लड़कियों से छेड़छाड़ व दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराकर पैसे वसूलते हैं। चंचल के अनुसार इन लोगों के खिलाफ सादाबाद कोतवाली में पहले से रिपोर्ट दर्ज है।

शांतिभंग में किया चालान
युवती ने कन्हैया गौतम और उसके परिवार पर घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उसका आरोप है कि बचाव में आए भाई को भी पीटा। ग्रामीणों के विरोध के बाद कन्हैया गौतम का मात्र शांतिभंग में चालान किया गया है। कन्हैया की पत्नी चंचल का आरोप है कि उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।





ग्रामीण अपना पक्ष रखने कोतवाली आए थे। कोतवाली पर धरने या घेराव की बात गलत है। ग्रामीणों का पक्ष सुना गया। प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। - जेएन अस्थाना, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed