{"_id":"69bdbbed2a2d17a1710b5998","slug":"waste-collection-from-every-household-will-be-monitored-using-iot-hathras-news-c-56-1-hts1004-146088-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आईओटी से होगी घर-घर से कचरा संकलन की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आईओटी से होगी घर-घर से कचरा संकलन की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में घर-घर से कूड़ा संग्रहण के कार्य की निगरानी अब आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम से होगी। कूड़ा संकलित करने वाले वाहनों में जीपीएस लगेंगे। साथ ही एप के माध्यम से लोगों से कूड़ा संग्रहण शुल्क वसूला जाएगा। इससे पालिका प्रबंधन कूड़ा उठने से लेकर उससे मिलने पर वाले राजस्व पर एप के जरिये नजर रख सकेगा। ऑनलाइन मॉनिटरिंग से अब शहर को कूड़े से निजात मिल सकेगी।
नगर पालिका परिषद हाथरस ने डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन का ठेका उठा दिया है। पिछले एक साल से पालिका इस टेंडर को उठाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन निर्धारित शर्तों पर कोई फर्म प्रतिभाग नहीं कर रही थी।
फरवरी में पालिका ने चौथी बार टेंडर उठाया, जिसमें दो फर्मों ने प्रतिभाग किया। टेक्निकल व फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद 18 मार्च को ठेका दिल्ली की फर्म को दिया गया है। इस फर्म के लगभग 175 सफाई कर्मी 35 वार्डों में कूड़ा संकलन का कार्य करेंगे। हर वार्ड में एक टिपर व दो ई-रिक्शा लगाए जाएंगे।
70 टन कूड़े पर रोजाना होंगे 93100 रुपये खर्च
नगर पालिका का अनुमान है कि उसकी सीमा में बने घरों से प्रतिदिन 70 टन कूड़ा निकलता है। एक टन कूड़े पर पालिका का 1330 रुपये का व्यय होगा। इस तरह एक दिन में 35 वार्डों में 93,100 रुपये खर्च होंगे। एक माह में पालिका कूड़ा संकलन में 27,93,000 रुपये खर्च करेगी। व्यवस्था सही ढंग से संचालित करने के लिए भवनों से शुल्क भी वसूला जाएगा। आवासीय भवनों से 30 रुपये व व्यवसायिक से 50 रुपये प्रति माह वसूले जाएंगे।
मोबाइल एप से होगी निगरानी व वसूली
घर-घर कूड़ा संग्रहण के लिए नगर पालिका आईओटी आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम का प्रयोग करेगी। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में सुपरवाइजर को लॉगिन आईडी के साथ मोबाइल एप दी जाएगी। साथ ही पालिका में कंट्रोल रूम तैयार होगा और प्रबंधन के लिए स्टाफ की तैनाती होगी। इस एप के जरिये वाहनों की रियल टाइम ट्रेकिंग, रूट ट्रैकिंग, कर्मचारियों की उपस्थिति, कूड़ा संग्रहण, यूजर चार्ज कलेक्शन आदि की निगरानी आसान होगी। शिकायतों का निस्तारण भी त्वरित किया जा सकेगा।
प्रति टन कूड़ा संग्रहण में आने वाला खर्च
कूड़ा कलेक्शन 500 रुपये
ट्रांसपोर्टेशन 300 रुपये
मैनपावर 200 रुपये
ईंधन व वाहन का रखरखाव 150 रुपये
आईओटी एप पर खर्च 80 रुपये
एडमिन व मैनेजमेंट 100 रुपये
कुल खर्च प्रतिटन 1330 रुपये
लोगों से लिया जाएगा शुल्क
अवासीय भवन 30 रुपये
व्यावसायिक भवन 50 रुपये
होटल-रेस्टोरेंट 100 रुपये
मैरिज हॉल प्रति बुकिंग 500 रुपये
मोबाइल एप के जरिये कूड़ा कलेक्शन के कार्य को प्रभावी बनाया जा सकेगा। टेंडर उठ चुका है। प्रत्येक वार्ड में टिपर व दो ई-रिक्शा के साथ पांच-पांच कर्मचारी तैनात होंगे। लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है, जिससे शहर को स्वच्छ बनाया जा सकेगा।
-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस
Trending Videos