फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women from 37 self-help groups in the district are making 1.68 lakh Tricolours.

Hathras News: जिले के 37 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं 1.68 लाख तिरंगे

Tue, 28 Jul 2026 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 28 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Women from 37 self-help groups in the district are making 1.68 lakh Tricolours.
स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगे तैयार करतीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज बनाने में जुटी हैं। शासन के लक्ष्य के अनुसार 37 समूह कुल 1.68 लाख तिरंगे तैयार करेंगे। इस कार्य से महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिलाएं घरों और सामुदायिक कार्यस्थलों पर तिरंगे बना रही हैं। ये ध्वज निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए जा रहे हैं। इन तिरंगों का उपयोग सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न कार्यक्रमों में होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक तिरंगा तैयार करने पर महिलाओं को 20 रुपये का भुगतान किया जाएगा। जिला प्रशासन सभी समूहों की निगरानी कर रहा है। उन्हें तय समय में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं का कहना है कि यह कार्य उन्हें रोजगार के साथ देशभक्ति से जोड़ रहा है। कई समूहों ने समय से पहले लक्ष्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय तक काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वत: रोजगार के जिला समन्वयक रंजन कुमार ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है। प्रत्येक ध्वज की सिलाई, रंगों और आकार की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही तिरंगों की आपूर्ति की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी तिरंगे संबंधित विभागों और संस्थानों तक पहुंचा दिए जाएंगे।

तिरंगा निर्माण से बढ़ रही महिलाओं की आय
तिरंगा निर्माण अभियान से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को घर के पास रोजगार मिल रहा है। प्रति तिरंगा 20 रुपये का भुगतान मिलने से उनकी अतिरिक्त आय बढ़ रही है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की शासन की योजना को मजबूत कर रही है। समूहों के माध्यम से यह योजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed