सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women trying to steal Rs 4 lakh caught

Hathras News: चार लाख रुपये उड़ाने की कोशिश कर रहीं महिलाएं पकड़ीं, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपी

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 14 Mar 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

रामकुमार सिंह पीएनबी की शाखा पहुंचे। उन्होंने बैंक से चार लाख रुपये निकाले और झोले में रखकर पासबुक प्रिंट कराने लगे। इस बीच दो महिलाओं में से एक झोला काटकर रुपये निकालने लगी।

Women trying to steal Rs 4 lakh caught
काटे गए थैले को दिखाते बुजुर्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सासनी के कन्या इंटर कॉलेज स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 13 मार्च को चार लाख रुपये निकालकर पासबुक प्रिंट करा रहे बुजुर्ग के झोले को काटकर दो महिलाओं ने रुपये निकालने का प्रयास किया। आभास होने पर बुजुर्ग ने शोर मचा दिया। भाग रहीं महिलाओं को लोगों ने स्कूटी से पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

Trending Videos


शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे इगलास रोड शास्त्री नगर निवासी रामकुमार सिंह (75) पीएनबी की शाखा पहुंचे। उन्होंने बैंक से चार लाख रुपये निकाले और झोले में रखकर पासबुक प्रिंट कराने लगे। इस बीच दो महिलाओं में से एक झोला काटकर रुपये निकालने लगी। कुछ शक होने पर बुजुर्ग ने देखा तो थैला कटा हुआ था। शोर मचाने पर लोगों की नजर झोला काट रही महिला पर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ एक अन्य महिला भी थी। दोनों महिलाओं ने दौड़ लगा दी। पीछा कर लोगों ने महिलाओं को पकड़ लिया। दोनों ई-रिक्शा से केएल जैन इंटर काॅलेज तक पहुंच पाईं थीं। हंगामा बढ़ते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को पकड़कर कोतवाली भेज दिया।

पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम करीना (28) पत्नी सामंत निवासी गुलखेड़ी थाना बौड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया है। दूसरी ज्योति (26) पत्नी गब्बर, हाल निवासी आगरा कैंट झुग्गी में रह रही है। पीड़ित बुजुर्ग ने इसकी तहरीर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इन महिलाओं का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed