पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Yogi Adityanath rally and the colour black

Yogi Adityanth: 'काला रंग' देख पुलिस के छूटे पसीने! जनसभा में महिला ने सरेराह बदलवाई बुजुर्ग की साड़ी

Sun, 28 Jun 2026 06:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 28 Jun 2026 06:39 PM IST
सार

इस 'ब्लैक-फ्रोबिया' के बीच जहां कई लोगों को मायूस लौटना पड़ा, वहीं एक महिला की सूझबूझ और जुगाड़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
Yogi Adityanath rally and the colour black
काली साड़ी में महिलाओं को रोका - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस के सलेमपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में सुरक्षा का एक अनोखा और सख्त पहरा देखने को मिला। सभा स्थल पर काले रंग के कपड़ों (काली टी-शर्ट, काला दुपट्टा, काली साड़ी और काले गमछे) पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई थी। इस 'ब्लैक-फ्रोबिया' के बीच जहां कई लोगों को मायूस लौटना पड़ा, वहीं एक महिला की सूझबूझ और जुगाड़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन


'योगी जी को सुने बिना नहीं जाऊंगी'.. और बदल डाली साड़ी
गांव टोंड से मुख्यमंत्री को सुनने पहुंची रूपल के साथ एक बुजुर्ग महिला भी आई थीं, जो संयोग से काली साड़ी पहने हुए थीं। मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने काले रंग के कारण उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर रूपल ने हार नहीं मानी। उनका कहना था, "साड़ी के काले रंग की वजह से मुख्यमंत्री को न सुन सकें, ऐसा नहीं हो सकता।" रूपल तुरंत उस बुजुर्ग महिला को जनसभा स्थल के एक किनारे ले गईं, वहां सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर उनकी साड़ी बदली (ओटक कर दूसरी साड़ी पहनाई) और फिर शान से अंदर प्रवेश पा लिया।
विज्ञापन


गेट पर ही जमा करा लिए दुपट्टे और गमछे
सुरक्षा का यह सख्त रुख कई अन्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया।

  • काली टी-शर्ट: जनसभा में जो युवक काली टी-शर्ट पहनकर आए थे, उन्हें पुलिस ने गेट से ही वापस घर भेज दिया।
  • दुपट्टे और गमछे: जो महिलाएं काला दुपट्टा ओढ़कर आई थीं या जो पुरुष काला गमछा लेकर आए थे, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रखवा लिया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नो-एंट्री: कई अन्य महिलाएं भी सिर्फ काली साड़ी पहने होने के कारण जनसभा में शामिल नहीं हो सकीं।


50 किलोमीटर का सफर रहा बेकार
सहपऊ ब्लॉक के गांव बढ़ार से आए मनवीर सिंह सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण सुनने के लिए 50 किलोमीटर दूर सादाबाद विधानसभा से सलेमपुर पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने अनजाने में काली टी-शर्ट पहन रखी थी, जिसके कारण पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। मनवीर ने निराश होकर कहा कि सिर्फ एक टी-शर्ट के रंग की वजह से उन्हें मुख्यमंत्री को सुने बिना ही वापस लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed