{"_id":"6a6f958eb86704f264047468","slug":"10-people-arrested-for-gambling-under-the-paman-bridge-orai-news-c-224-1-ori1005-147657-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पमां पुल के नीचे जुआ खेल रहे 10 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पमां पुल के नीचे जुआ खेल रहे 10 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। कोतवाली क्षेत्र की छिरिया सलेमपुर चौकी पुलिस ने शनिवार रात पमां पुल के नीचे जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8,580 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, तीन मोमबत्तियां, एक माचिस और एक समाचार पत्र बरामद किया, जिस पर हार-जीत की बाजी लगाई जा रही थी।
चौकी प्रभारी आलोक पाल शनिवार रात हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पमां पुल के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी 10 लोगों को मौके पर ही दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सिकरी राजा गांव निवासी पल्लू , सुलखना गांव निवासी बृजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, क्योलारी निवासी मंगल, इरफान खान, सिकरी राजा निवासी जान मोहम्मद, तीतरा निवासी हर्ष, रामजी, देवेंद्र सिंह व लौना गांव निवासी ब्रजेश सिंह बताए।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद सामान को सील कर कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियोग्राफी भी कराई गई। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र का कहना है कि जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। (संवाद)