फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two trains will be cancelled in September-October due to track repairs.

Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के चलते सितंबर-अक्तूबर में निरस्त रहेंगी दो ट्रेनें

Mon, 03 Aug 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two trains will be cancelled in September-October due to track repairs.
उरई। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल, हथीदह जंक्शन अपर यार्ड और रामपुर डुमरा स्टेशन के बीच ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते झांसी-कानपुर रेलखंड से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों के कई फेरे सितंबर और अक्तूबर में निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी-आसनसोल स्पेशल (04185) 20, 23, 27 और 30 सितंबर को निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन आसनसोल-झांसी स्पेशल (04186) 21, 24 और 28 सितंबर एवं एक अक्तूबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार झांसी-कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22198) 25 सितंबर और दो अक्तूबर को नहीं चलेगी। कोलकाता-झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22197) 27 सितंबर और चार अक्तूबर को निरस्त रहेगी। उन्होंने यात्रियों से यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की अपडेट जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed