फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vehicles were stranded for an hour and a half in Kalpi due to work on the overbridge.

Jalaun News: ओवरब्रिज पर काम के चलते कालपी में डेढ़ घंटे रेंगे वाहन

Mon, 03 Aug 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were stranded for an hour and a half in Kalpi due to work on the overbridge.
फोटो -30 कालपी में जाम में फंसे वाहन। संवाद
कालपी। नगर में क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शनिवार रात एक बार फिर ओवरब्रिज के पास भीषण जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ओवरब्रिज पर काम चलने के कारण वाहनों को ऊपर से निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में सभी वाहन सर्विस रोड से होकर गुजर रहे हैं, जिसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। शनिवार रात भी वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब दो माह से वह जाम की समस्या से परेशान हैं। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों ने मांग की है कि मरम्मत कार्य को जल्द पूरा कराया जाए और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि जाम की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed