फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth caught stealing bike

Jalaun News: बाइक चोरी करते पकड़ा गया युवक

Mon, 03 Aug 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth caught stealing bike
फोटो - 09 लोगों द्वारा आरोपी युवक को खंभे से बांधा गया। ग्रामीण
कुठौंद। थाना क्षेत्र के खोड़ गांव में शनिवार देर रात बाइक चोरी करने पहुंचे दो युवकों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुनील के घर के बाहर बाइक खड़ी थी। शनिवार रात दो युवक बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुनील की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आता देख दोनों युवक भागने लगे, लेकिन लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम बेहमई गांव निवासी अजय बताया, जबकि फरार साथी का नाम जीतू बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपी को रस्सी से खंभे से बांध दिया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा उसकी पिटाई किए जाने की भी बात सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों युवकों का क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed