{"_id":"6a6f95f35d5ede6fec060d84","slug":"100-meters-away-from-the-police-station-miscreants-snatched-the-chain-from-the-neck-of-a-woman-in-broad-daylight-and-fled-orai-news-c-224-1-ori1005-147680-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोतवाली से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े महिला के गले से चेन खींचकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोतवाली से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े महिला के गले से चेन खींचकर भागे बदमाश
विज्ञापन
फोटो - 17 गले से चेन छीने जाने की घटना की जानकारी देती महिला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। नगर में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए रविवार दोपहर कोतवाली रोड पर दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया। घटना कोतवाली से महज करीब 100 मीटर दूर हुई। वारदात के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी साधना देवी रविवार दोपहर अपने भतीजे अंकुश के साथ कोतवाली रोड पर मोबाइल ठीक कराने आई थीं। मोबाइल दुकान पर देने के बाद वह भतीजे के साथ बाइक से घर लौटने के लिए बैठी थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और चलती बाइक से महिला के गले में पड़ी सोने की चेन और लॉकेट खींच लिया।
बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। घटना के बाद महिला के भतीजे ने कुछ दूर तक बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन दोनों बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़िता ने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी प्रभारी मनीष तिवारी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक सवार बदमाश महिला के गले से चेन खींचकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान का प्रयास कर रही है।
सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एक सप्ताह में तीसरी वारदात, पुलिस के हाथ खाली
नगर में पिछले एक सप्ताह में बदमाशों ने लगातार तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। 28 जुलाई की रात व्यापारी रमा जनरल स्टोर के संचालक दिलीप अग्रवाल से घर के बाहर तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाश डेढ़ लाख रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में भी पुलिस अभी तक बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।
इसके बाद 31 जुलाई को तहसील रोड पर एक युवती की स्कूटी की डिग्गी में रखे 30 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। अब दो अगस्त को दिनदहाड़े महिला के गले से चेन छीनने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लगातार हो रही वारदातों से नगरवासियों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से जल्द घटनाओं का खुलासा कर बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।