{"_id":"6a70fa146e3f19a3a807f434","slug":"100-speed-proved-fatal-car-collided-with-truck-young-man-died-orai-news-c-224-1-ori1005-147717-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 100 की रफ्तार बनी काल, ट्रक में कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 100 की रफ्तार बनी काल, ट्रक में कार, युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो - 20 मृतक राधा रमण की फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। उज्जैन स्थित महाकाल दर्शन कर गोरखपुर लौट रहे पांच दोस्तों की तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिरौना ओवरब्रिज के पास आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुलने के बावजूद एक युवक की जान नहीं बच सकी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग गया।
गोरखपुर जिले के बांस थाना क्षेत्र के कुलहर गांव निवासी राधारमण पांडेय (23), दोस्त बांस के समरपुर निवासी चालक शिवम पाठक (25), चिलुआताल थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी विक्की (25), साहिबपुर थाना क्षेत्र के काशीपुरम काॅलोनी निवासी अभिषेक तिवारी (23) व गगहा के खजुरीबाबू निवासी शिवम (24) के साथ तीन दिन पहले कार से उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन के लिए गए थे। पहले सोमवार पर तड़के मंदिर के कपाट खुलते ही सभी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और बिना रुके गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
सोमवार सुबह करीब सात बजे जैसे ही उनकी कार पिरौना ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे ट्रक के पीछे जा भिड़ा।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने के बावजूद राधारमण पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।
राधारमण पांडेय परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता विनोद कुमार पांडेय सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। बताया कि राधारमन एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
एट थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
जल्दी घर लौटने की चाहत बन गई हादसे की वजह
जल्दी घर लौटने की चाहत में महाकाल के दर्शन के बाद दोस्त बिना रुके गोरखपुर के लिए रवाना हो गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

फोटो - 20 मृतक राधा रमण की फाइल फोटो।- फोटो : Samvad