फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Man dies after car hits tree and overturns in ditch

Jalaun News: पेड़ से टकराकर खंदक में पलटी कार, युवक की मौत

Tue, 04 Aug 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Man dies after car hits tree and overturns in ditch
फोटो- 26 मृतक अमोल अग्रवाल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : Archive
कोंच। जालौन-कोंच मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार एक्सयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद खंदक में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पहले एक पेड़ को उखाड़ते हुए दूसरे पेड़ से जा भिड़ी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार करीब 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से थी। तीनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के लहार निवासी अमोल अग्रवाल (30) साथी अजय उर्फ मन्नू (40), मधुर सिंह (35) और पिंटू विश्वकर्मा (37) के साथ अजय की एक्सयूवी कार से आतिशबाजी के काम से जालौन आए थे। सोमवार शाम काम खत्म होने के बाद सभी लोग कार से लहार लौट रहे थे।
विज्ञापन

जालौन-कोंच मार्ग पर ग्राम गुरावती और पचीपुरा के बीच अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ उखड़ गया। इसके बाद कार दूसरे पेड़ से टकराकर खंदक में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी कोंच पहुंचाया। चिकित्सकों ने अमोल अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय, मधुर सिंह और पिंटू विश्वकर्मा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गाड़ी से मिलीं शराब की बोतलें, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त एक्सयूवी की तलाशी ली तो वाहन से शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक एक्सयूवी काफी तेज रफ्तार में जालौन की ओर से कोंच की तरफ आ रही थी। गुरावती और पचीपुरा के बीच चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार पहले एक पेड़ से टकराई और फिर दूसरे पेड़ से भिड़ने के बाद खंदक में जा पलटी। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके जैसी आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




वर्जन
हादसे में एक युवक की मौत हुई है। अन्य युवकों की स्थिति ठीक है। मामले की जांच की जा रही है। परमेश्वर प्रसाद, सीओ।

फोटो- 26 मृतक अमोल अग्रवाल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो- 26 मृतक अमोल अग्रवाल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : Archive

फोटो- 26 मृतक अमोल अग्रवाल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो- 26 मृतक अमोल अग्रवाल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : Archive

फोटो- 26 मृतक अमोल अग्रवाल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो- 26 मृतक अमोल अग्रवाल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : Archive

फोटो- 26 मृतक अमोल अग्रवाल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

फोटो- 26 मृतक अमोल अग्रवाल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed