फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An old woman returning from her son's house was robbed in broad daylight.

Jalaun News: बेटे के घर से लौट रही वृद्धा से दिनदहाड़े टप्पेबाजी

Tue, 04 Aug 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
An old woman returning from her son's house was robbed in broad daylight.
फोटो - 10 जानकारी देती वृद्धा। संवाद - फोटो : Archive
कुठौंद। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े टप्पेबाजी की वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। बेटे के घर उरई से अपने गांव लौट रही वृद्धा को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाते हुए उनके सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख निवासी गंगा देवी ने बताया कि वह अपने नाती के साथ उरई स्थित बेटे के घर से वापस गांव लौट रही थीं। आरोप है कि नैनापुर के पास से ही बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। पुलिया के पास सुनसान स्थान पर पहुंचते ही दोनों ने मौका पाकर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दिया और उनके कानों के सोने के बाले, गले में पहना सोने का ओम वाला लॉकेट, मोबाइल फोन तथा 900 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। जब तक वह कुछ समझ पातीं, आरोपी तेज रफ्तार बाइक से आंखों से ओझल हो चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही टप्पेबाजी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed