सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A young man who had come to his in-laws' house died after consuming poison, murder charge filedA young man who had come to his in-laws' house died after consuming poison, murder charge filed

Jalaun News: ससुराल आए युवक की जहर खाने से मौत, हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to his in-laws' house died after consuming poison, murder charge filedA young man who had come to his in-laws' house died after consuming poison, murder charge filed
फोटो - 01 मृतक अनिल कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। ससुराल आया युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला। ससुरालीजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह एक दिन पहले ही ससुराल आया था। डॉक्टरों के अनुसार उसने जहर खाया है। परिजनों का कहना है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसकी जहर देकर हत्या की गई है।
Trending Videos

एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गुर्जर निवासी अनिल अहिरवार (28) मजदूरी करता था। 2019 में उसकी शादी उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी क्रांति से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। परिजनों का कहना है कि करीब 3 साल से अनिल और क्रांति के बीच विवाद चल रहा है और यह विवाद न्यायालय तक पहुंच चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की शाम को अनिल अपने गांव हरदोई गुर्जर से बिना बताए निकला और देर रात अपनी ससुराल इंदिरा नगर में वह अचेत अवस्था में दरवाजे के बाहर पड़ा पाया गया। इसके बाद ससुराली जनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। रात 2:30 बजे के आसपास वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर अनिल के पिता रामबाबू सहित अन्य परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और ससुराली जनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अनिल गांव से ही जहर खा कर आया था। यहां उसकी हालत बिगड़ी थी। जिसके बाद ससुराल वाले उसे इलाज के लिए ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है, तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed