सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Admission process under RTE stalled due to non-updating of portal

Jalaun News: पोर्टल अपडेट न होने से आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया अटकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Admission process under RTE stalled due to non-updating of portal
विज्ञापन
जिले के 628 विद्यालयों में होने है दाखिले, अभिभावक व बच्चों का बढ़ रहा इंतजार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों या गरीब वंचित वर्ग के बच्चों को मिलने वाला निशुल्क एडमीशन की प्रकि्रया इस बार समय से शुरू नहीं हो पाई है। इससे अभिभावक और बच्चों का इंतजार बढ़ रहा है। नया साल शुरू हो चुका है लेकिन आरटीई पोर्टल पर अब तक अपडेट न होने से आवेदन प्रकि्रया रुकी हुई है।
बेसिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर जिले के 628 एक निजी विद्यालय पंजीकृत है, जो प्री प्राइमरी या कक्षा एक से पढ़ाई कराते हैं। इन विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। हर साल दिसंबर से यह प्रकि्रया शुरू हो जाती थी लेकिन इस साल शासन स्तर पर तकनीकी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण आवेदन का रास्ता साफ नहीं हो सका है और जनवरी में अब तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। आरटीई के अंतर्गत आवेदन शुरू न होने से ऐसे परिवार खासे परेशान है, जिनके बच्चे नए सत्र में कक्षा एक में प्रवेश के योग्य हो चुके है। ऐसे में उन अभिभावकों की उम्मीदें भी अधर में लटकी है, जो आरटीई के तहत अपने बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
फिलहाल शासन स्तर पर पोर्टल के अपडेट करने की कार्यवाही चल रही है, जैसे ही शासन से दिशा निर्देश प्राप्त होंगे, आवेदन प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। अभिभावक परेशान न हो, सभी पात्रों को योजना के तहत लाभ दिलाया जाएगा।-चंद्रप्रकाश, बीएसए जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed