फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After a fight with his wife, a young man jumped into the Yamuna.

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक यमुना में कूदा

Fri, 24 Jul 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
After a fight with his wife, a young man jumped into the Yamuna.
फोटो - 03 परिजनों के साथ दीपक कुमार। संवाद
विज्ञापन

कुठौंद और औरैया पुलिस एक किमी दूर युवक को सकुशल तलाशा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने देर रात यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही कुठौंद और औरैया पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब एक किलोमीटर दूर नदी में फंसे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
कुठौंद थाना क्षेत्र के शेखपुर अहीर निवासी दीपक कुमार (26) का बुधवार की शाम को पत्नी आरती से विवाद हो गया। इसके बाद युवक यमुना पुल पर पहुंचा और छलांग लगा दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ने औरैया स्थित यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही शंकरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और औरैया पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शंकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह तथा औरैया की देवकली चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ टॉर्च की रोशनी में नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद युवक पुल से लगभग एक किलोमीटर दूर युवक नदी में फंसा मिला। पुलिस कर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। युवक ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि समय रहते पुलिस के संयुक्त रेस्क्यू अभियान से युवक की जान बच गई। उपचार के बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed