सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cow did not give milk but priest killed 15 sticks in one minute

Jalaun News: गाय ने दूध नहीं दिया तो पुजारी ने एक मिनट में मारे 15 डंडे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cow did not give milk but priest killed 15 sticks in one minute
विज्ञापन
कोटरा। रक्तदंतिका मंदिर परिसर में पालतू गाय ने जब दूध नहीं दिया तो पुजारी ने सहयोगी के साथ गाय की टांगें बांध दीं, इसके बाद पुजारी ने एक मिनट में करीब 15 डंडे उसके ऊपर बरसा दिए। जब तक गाय पस्त नहीं हो गई, तब तक पुजारी उसे मारता रहा। किसी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर पुजारी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

कोटरा थाना क्षेत्र में स्थित सैदनगर गांव के पास रक्तदंतिका मंदिर स्थापित है। यहां रहने वाले मंदिर के पुजारी भगवानदास उर्फ फलाहारी अपने सहयोगी सैदनगर निवासी महेंद्र पाटकर के साथ गाय का दूध निकालने गए थे। इसी दौरान सहयोगी ने गाय का पैर बांध दिया और पुजारी ने एक मिनट में करीब 15 बार डंडे से प्रहार कर दिया। वहां खड़े एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज़ एजेंसी नहीं करता है। वीडियो में वह कह रहा है कि महाराज गाय माता है, उसे मत मारो लेकिन पुजारी लगातार डंडे मारता रहा। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर ने कोटरा थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed