सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crowd gathered at the committee for urea fertilizer, police were called.

Jalaun News: यूरिया खाद के लिए समिति में लगी भीड़, पुलिस बुलाई गई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at the committee for urea fertilizer, police were called.
फोटो-13-खाद के लिए सहकारी समिति में खड़े किसान। संवाद - फोटो : गंध कुटी पर पारंपरिक तरीके से दर्शन-पूजन के लिए मौजूद कंबोडिया के अनुयायी।
विज्ञापन
सिरसा कलार। सहकारी समिति में यूरिया खाद उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसके चलते पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए किसानों को लाइन में लगाकर खाद का वितरण कराया।
Trending Videos

खाद लेने पहुंचे किसान लल्ला सिंह, वीरसिंह, पिंटू, भास्कर, राजू शिवहरे, रामजी विश्वकर्मा व आकाश शिवहरे सहित अन्य किसानों ने बताया कि वे सुबह से लाइन में खड़े रहे, इसके बावजूद कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी। किसानों का कहना है कि शुरुआत में प्रत्येक किसान को चार बोरी यूरिया दी जा रही थी लेकिन भीड़ बढ़ने पर प्रति किसान दो बोरी ही दी जाने लगीं। सहकारी बैंक के सचिव जसवंत सिंह ने बताया कि बैंक में दो ट्रक यूरिया खाद आई थी। किसानों की संख्या अधिक होने के कारण सभी को समान रूप से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रति किसान दो बोरी यूरिया का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोल टूटने से 60 गांवों की बिजली गुल
सिरसा कलार। सिरसा कलार क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के पास रविवार रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। पोल टूटने के कारण दमरास व सिरसा कलार क्षेत्र के लगभग 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल रहने के कारण लोगों को सुबह पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा। क्षेत्र के किसान सोनू सेंगर, सचिन मिश्रा, दिनेश, श्यामू शुक्ला, बबलू द्विवेदी, यतेंद्र त्रिवेदी, राघवेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह सेंगर सहित अन्य लोगों ने बताया कि आए दिन रात में बिजली गुल हो जाती है। इससे गेहूं की फसल में सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। विद्युत निगम के जेई अभिषेक सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली पोल टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। नया पोल स्थापित कर दिया गया है और शीघ्र ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed