फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DCM crashes into truck; two killed after getting trapped in the cabin.

Jalaun News: ट्रक में घुसी डीसीएम, केबिन में फंसकर दो की मौत

Sat, 11 Jul 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
DCM crashes into truck; two killed after getting trapped in the cabin.
फोटो - 10 मृतक मोईन की फाइल फोटो।
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डीसीएम आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीएम चरखारी से खजूर लादकर संभल जा रही थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को अलग करवाकर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन


महोबा के चरखारी से खजूर के पेड़ लादकर बृहस्पतिवार की रात डीसीएम संभल जा रही थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 173.7 किलोमीटर पर कैथेरी टोल प्लाजा के सामने आगे चल रहे ट्रक में डीसीएम पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डीसीएम चालक अलीगढ़ जिले के अकबराबाद थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव निवासी नीतेश कुमार (28) व मजदूर विष्णु यादव (35) और हेल्पर संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के विलालपथ निवासी बबलू (38) व मजदूर मोईन (28) केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को केबिन काटकर उन्हें बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां नीतेश व मोईन को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह तीन दिन पहले घर से निकले थे। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि घटनास्थल पर वाहनों को एक्सप्रेसवे से अलग करवा दिया गया था। जांच की जा रही है।


80 की स्पीड से चल रही थी डीसीएम
घायलों ने बताया कि महोबा से शाम को जैसे ही डीसीएम लोड हुआ तो सभी घर जाने की जल्दबाजी में थे। चालक 80 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन को चला रहा था। तेज रफ्तार की वजह से ही हादसा हो गया। बताया कि आगे जा रहे वाहन की अचानक स्पीड कम हो गई और तेज रफ्तार होने की वजह से डीसीएम ट्रक में घुस गई।

फोटो - 10 मृतक मोईन की फाइल फोटो।

फोटो - 10 मृतक मोईन की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed