{"_id":"6a513cb46e914d94920660e4","slug":"transfer-of-33-sub-inspectors-and-police-personnel-orai-news-c-224-1-ori1005-146637-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 33 उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 33 उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मियों के तबादले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने 33 उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों, आरक्षियों और महिला आरक्षियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी इटौरा थाना आटा बनाया गया है, जबकि वर्तमान चौकी प्रभारी अनुपम मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा राकेश कुमार को थाना आटा, कृष्ण कुमार सिंह को थाना कदौरा, रामऔतार सिंह को थाना कैलिया, जमादार सिंह को कोतवाली माधौगढ़, रवेन्द्र सिंह को थाना गोहन, सतीश चन्द्र को कोतवाली कालपी, विनोद कुमार को थाना कोटरा, विमलेश कुमार को कोतवाली जालौन, वीरेंद्र सिंह को थाना कोंच और सुखवीर सिंह को थाना चुर्खी में तैनाती दी गई है।
उपनिरीक्षक चन्द्रजीत सिंह तथा महिला उपनिरीक्षक सुधा पाल को कोतवाली उरई भेजा गया है, जबकि महिला उपनिरीक्षक रजनी को महिला थाना से साइबर थाना स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कई मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों को डायल-112, साइबर थाना, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना और विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।