{"_id":"6a513dd9a5ed39102e0eeba4","slug":"police-checked-hotels-dhabas-and-restaurants-orai-news-c-224-1-ori1005-146615-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पुलिस ने चेक किए होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पुलिस ने चेक किए होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट
विज्ञापन
फोटो-14-संचालकों को निर्देश देते प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटलों में ठहरने वाले ग्राहकों का रिकॉर्ड दर्ज करने वाले रजिस्टरों की जांच की गई तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी गई।
प्रभारी निरीक्षक ने होटल संचालकों को निर्देशित किया कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण निर्धारित रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध सामान दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों को भी निर्देश दिए गए कि उनके प्रतिष्ठानों पर शराबखोरी, जुआ या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)