{"_id":"6a6cf68656c959407e01c635","slug":"dead-body-found-in-betwa-river-police-engaged-in-identification-orai-news-c-224-1-ori1005-147557-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बेतवा नदी में मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बेतवा नदी में मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटरा। थाना क्षेत्र की सीमा में स्थित बेतवा नदी पुल के नीचे झांसी की ओर शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव नदी की धारा में तैरता मिला। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेतवा नदी में शुक्रवार को शव पड़ा होने की सूचना पर थाना प्रभारी विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और उसे निकलवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि शरीर और चेहरे पर सड़न के कारण जगह-जगह चमड़ी उखड़ चुकी है। इससे पहचान करने में कठिनाई हो रही है। मृतक ने डार्क ग्रे रंग का कुर्ता, क्रीम रंग का पाजामा और ग्रे रंग की हाथ से सिली हुई जांघिया पहन रखी है।
शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने पड़ोसी थाना ऐरच और ककरबई (जनपद झांसी) को सूचना भेजी है। साथ ही अन्य माध्यमों से भी मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। (संवाद)