{"_id":"6a6cf5f6c6935ee414032c28","slug":"tenant-woman-assaulted-fir-against-four-orai-news-c-224-1-ori1005-147596-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किरायेदार महिला से मारपीट, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किरायेदार महिला से मारपीट, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कस्बे के बाजार क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला के साथ घर में घुसकर पिटाई कर दी। परिजन घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मिठाई विक्रेता सहित चार नामजद और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बड़ागांव निवासी शशि पत्नी धीरज कुमार, जो बाजार स्थित अश्वनी गुप्ता/अंकुर गुप्ता के मकान में किराये पर रहती हैं ने तहरीर में बताया कि गुरुवार देर रात वह अपने कमरे में थीं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मिठाई विक्रेता शरद पुरवार, उनकी पत्नी गीता, पुत्र अंशुल और पुत्री साक्षी पुरवार एकराय होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों घर में घुस आए और लात-घूंसों से मारपीट कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका मंगलसूत्र भी कहीं गिर गया। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे मकान मालिक के पुत्र अंकुर गुप्ता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
घायल महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी अंकुर गुप्ता का आरोप है कि आरोपी परिवार अक्सर किराएदारों को धमकाता और विवाद करता रहता है। उन्होंने कहा कि आरोपी परिवार के सदस्य आए दिन झगड़ा और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर घर में घुसकर मारपीट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला को गंभीर चोटें आई हैं।