{"_id":"6a6cf62798c40cb7b905010a","slug":"four-youths-injured-in-two-separate-road-accidents-orai-news-c-224-1-ori1005-147582-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहला हादसा बंगरा मार्ग पर ग्राम सालाबाद के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पुल के निकट हुआ। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के बरहा गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा अपने भांजे निशू निवासी मोंठ (झांसी) के साथ बाइक से लौट रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने यूपी-112 और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया।
दूसरा हादसा नगर के एक चौराहे पर हुआ, जहां मोहल्ला तोपखाना निवासी शैलेंद्र और अजमेरी की बाइक अचानक सामने आए जानवर से टकरा गई। हादसे में दोनों को चोटें आईं। उन्हें भी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज किया गया। (संवाद)