फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Man arrested for sharing child pornography using fake Instagram ID

Jalaun News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से बाल अश्लील सामग्री साझा करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for sharing child pornography using fake Instagram ID
फोटो - 06 पुलिस गिरफ्त में आरोपी विनय कुमार। संवाद
उरई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट और शेयर करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर कथित तौर पर अश्लील फोटो और वीडियो साझा करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक सिम और एक ई-सिम बरामद किए हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि 30 जुलाई को नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज किया गया। इस पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी कालपी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर निवासी विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर नाबालिगों सहित अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट शेयर किए थे। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात सामने आई है, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच के साथ यह भी पता लगा रही है कि वह इस गतिविधि में कब से संलिप्त था और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं।

वर्जन:
बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री का प्रसारण गंभीर अपराध है। सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें। - डॉ. ईशान सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक।

व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था अश्लील सामग्री शेयर करने का खेल

साइबर क्राइम थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच और व्यूज बढ़ाने के लिए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट व शेयर करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन से दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें बच्चों से संबंधित वीडियो की संख्या अधिक बताई जा रही है। आरोपी इन सामग्रियों के जरिए सोशल मीडिया पर अधिक व्यूज और लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहता था। पुलिस ने मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है, जिससे यह पता लगाया जा रहा है कि यह सामग्री कहां से जुटाई गई और किन-किन लोगों तक पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed